फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बढ़ती नशाखोरी पर महिलाओं ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी से निपटने और नगर की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए महिलाओं ने संघर्ष शुरू करने का एलान किया है। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 28 मई को कुमारखेड़ा में महिला मंगल दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमारखेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वरिष्ठ नागरिक बेताल सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित महिला मंगल की बैठक में महिलाओं ने नगर में बढ़ती नशाखोरी के प्रति चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नवयुवक नशे की गिरफ्त में हैं। देर रात तक होटलों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी रोकने के साथ ही नगर क्षेत्र की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित होकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में शराब का ठेका शहर से हटाने, दुकाने-होटल रात दस बजे के बाद बंद करने, शहर में सीवर लाइन का निर्माण, कुमार खेड़ा में पार्किंग निर्माण और आवारा पशुओं से निजात दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वाचस्पति रयाल, राजेंद्र सिंह गुसाईं, सरोजनी देवी, लक्ष्मी थपलियाल, सुनीता भंडारी, दिगंबरी रयाल, दर्शनी देवी, सत्येश्वरी, सुषमा कैंतुरा, सीता देवी, विमला और बीना देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें