फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम और बंधुवा मजदूरी पर लगाएं प्रतिबंध:साहू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। मानवाधिकार आयोग के प्रतिवेदक डा. अशोक साहू ने कहा कि बालश्रम और बंधुआ मजदूरी पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि अधिकारी नियमित होटल, ढाबों, उद्योगों का निरीक्षण का बालश्रम के प्रति कड़े कदम उठाएं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा की व्यवस्था करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में आयोजित मानवाधिकार आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोग के प्रतिवेदक डा. अशोक साहू ने कहा कि बच्चे देश के भावी नागरिक है, उनका अच्छा भविष्य बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण का बालश्रम और बंधुआ मजदूरी को रोकने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत समय-समय पर पुलिस श्रम विभाग के सहयोग से सार्वजनिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण करती है। इस मौके पर सीओ हीरा सिंह रौथाण, डीईओ सुदर्शन बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, जिला श्रम अधिकारी एसएस रांगड, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, परशुराम डोभाल, लखपति पोखरियाल, प्रभा रतूडी, मनोज नकोटी, प्रेम सिंह बनगाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें