फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तकनीकि से नकदी फसल उगाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी के कोटेश्वर बांध परियोजना में सेवा टीएचडीसी की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता के बीज लेकर आधुनिक तकनीकी से खेती करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परियोजना सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी की अध्यक्षता परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार रियायती दरों पर खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में भौगोलिक वातावरण और खेती के अनुरूप प्रमुख कृषि विधियों और उन्नत बीज का प्रयोग कर किसानों को उचित जल प्रबंधन की बारीकियां सीखनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही पशुपालन और बागवानी से आर्थिकी बढ़ाई जा सकती है। किसानों को सरकार की ओर से खाद, बीज, पॉली हाउस बनाने और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, एचके जिंदल, उम्मेद सिंह, तारा देवी, हरी सिंह रावत, रघुवीर सिंह, अनीता, कविता, सोमवार लाल और राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें