फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक की तैयारी पूरी, सीएम और पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे सबसे पहले-GARHWAL

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक आज बुधवार को टिहरी जिले में होगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार राजधानी से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक टिहरी झील के किनारे स्थित कोटी कालोनी में फ्लोटिंग मरीना में होगी। इसके लिए फ्लोटिंग मरीना को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य बोट पर सवार होकर फ्लोटिंग मरीना तक पहुंचेंगे। इसके लिए चार बोटों का विशेष इंतजाम किया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक साथ हेलीकॉप्टर से प्रात: 8.50 बजे कोटी कालोनी पहुंचेंगे। सीएम सबसे पहले 25 से 27 मई तक प्रस्तावित टिहरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य कार से कोटी कालोनी पहुंचेंगे। मंगलवार को डीएम सोनिका और एसएसपी बिमला गुंज्याल ने कैबिनेट बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ बजे तक बंद रहेगी बोट की सेवा
नई टिहरी। कोटी कालोनी में कैबिनेट बैठक के दौरान टिहरी झील में संचालित होने वाली व्यावसायिक बोट सेवा सुबह 9 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक बंद रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बोट संचालकों के साथ बैठक कर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने उन्हें नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें