फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य कैबिनेट की 16 मई को टिहरी झील किनारे प्रस्तावित बैठक को लेकर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कोटीकालोनी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक के लिए स्थान, सुरक्षा व्यवस्था, लेजर शो के माध्यम से झील को दिखाने की व्यवस्था, बोटिंग आदि के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

रविवार को विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल, जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा आदि ने कोटीकालोनी का निरीक्षण का 16 मई को टिहरी बांध की झील में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने मौसम के बदलते मिजाज के आधार पर बैठने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, साउंड सिस्टम, बोटिंग और लेजर शो के माध्यम से झील को लाइव दिखाने की तैयारियों को लेकर संबंधितों को निर्देश दिए। विधायक नेगी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे या शाम पांच बजे हो सकता है। इसको लेकर सोमवार को शासन से दिशा-निर्देश मिलेंगे। बताया कि सरकार टिहरी झील के विकास को लेकर निरंतर प्रयास कर रही है। जल्द ही कोटी में 20 करोड़ की लागत से संग्रहालय, 30 करोड़ की लागत से रोपवे समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य शुरू होंगे। इस मौके पर जीएमवीएन के क्षेत्रीय अधिकारी डीएस नेगी, प्रबंधक ताजवर सिंह झिंकवाण, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा, विक्रम कठैत, अनुसूया नौटियाल, उदय रावत, कमल नयन रतूड़ी, राजपाल मियां, विजय कठैत, जगवीर रावत, धर्म सिंह रावत, पुरुषोत्तम उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें