नरेंद्रनगर (टिहरी)। बस चालक की सूझबूझ से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। देहरादून से घनसाली मुयालगांव जा रही एक बारात की बस की ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नाली की ओर लग गया, जिससे पर रुक गई और उसमें सवार 32 लोग सुरक्षित हैं।
शनिवार को देहरादून से बारात लेकर घनसाली मुयालगांव जा रही एक बस की शाम 4.30 बजे ताछला के समीप ब्रेक नहीं लगने पर चालक राजेंद्र सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नाली की ओर ले गया, जिससे बस पलट गई और उसमें चालक-परिचालक सहित 32 लोगों की जान बच गई। बस में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल और 108 मौके पर पहुंची। 108 कर्मियों ने चोटिल तीनों लोगों की मौके पर ही मरहम पट्टी की, जिसके बाद सभी लोगों बारात के साथ चल रहे दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।