नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल की प्रतिभागी प्रियंका नेगी और रिएलिटी शो के सुबोर गांगुली ने कई प्रस्तुतियां दी। लुंग्गी डांस, शीला की जवानी, चिटियां कलाइयां रे... समेत प्रस्तुतियां दी।
बृहस्पतिवार को भागीरथीपुरम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा, महाप्रबंधक (कोटेश्वर परियोजना) पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक (पीएसपी) केपी सिंह ने शुभारंभ किया। ईडी एसआर मिश्रा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आपसी मिलन एवं भाई-चारा कायम होने के साथ ही कार्मिकों में कार्य करने की नई ऊर्जा का संचार भी होता है। सांस्कृतिक संध्या में रिएलिटी शो के सुबोर गांगुली की पुराने फिल्मी गाने कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, मेरे रसके कमर की प्रस्तुतियाें पर दर्शक खूब थिरके। इसके बाद इंडियन आइडल की प्रतिभागी मिस प्रियंका नेगी ने गीत लुंग्गी डांस, शीला की जवानी, चिटियां कलाइयां रे, बेबी डोल, यार ना मिले, झूम बाबा झूम, जवानी जाने मन, हसीन दिल रुबा आदि गानों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एजीएम यूके ठाकुर, सजीव आर, डीजीएम वीर सिंह, सीमांत पंत, बीके सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, एके गर्ग, आरआर सेमवाल, सीएमओ डा. प्रमोद कुमार, डा. नवनीत किरन, नेलसन लकरा, पूनम अग्रवाल, सविता कंवर, देवी प्रसाद भट्ट, संजय ममगाईं, विरेंद्र मल, मोहन श्रीस्वाल, मनवीर नेगी, मनोज राय, डीएस राव, दीपक उनियाल, चितरंजन बोहरा, यतवीर चौहान, जेपी बिज्लवाण, अजयपाल बिष्ट, चंद्रवीर नेगी, सुरेश, रणजीत आदि मौजूद थे।