फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थतियों मौत के मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के घेरका गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चमयिाला-केदारनाथ मार्ग पर दो घंटे जाम तक जाम लगाया। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्री जाम में फंसे रहे। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

घेरका गांव निवासी पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास बीते 28 अप्रैल से लापता चल रहा था। वह पड़ोस के म्यार गांव में एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए गया हुआ था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नहीं मिला। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया। सात मई को परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस चौकी गोना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार शाम 5.30 बजे रगड़ी गांव की महिलाएं जंगल से घास लेकर लौट रही थी कि उनकी नजर भेड़ीगाड़-स्यालबड़ी तोक के गदेरे में एक शव पर पड़ी। महिलाओं की सूचना पर रगड़ी और घेरका गांव के लोग वहां पहुंचे। शव की शिनाख्त पंकज दास के रूप में की। उसके सिर पर चोट के निशान थे। राजस्व उप निरीक्षक भरत सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की आठ माह की एक बेटी है।
बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, मां मंगशीरी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चमयिाला-केदारनाथ मार्ग पर घेरका बैंड पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पंकज की हत्या कर शव गदेरे में फेंकने का आरोप लगाया। हत्याकांड की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी करने और जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की। तहसीलदार मोहन लाल आर्य ने मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में मामले की पूरी जांच कर ली जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने 11.30 बजे जाम खोल दिया। राजस्व उप निरीक्षक महर का कहना है कि युवक की हत्या हुई या गिरकर मौत यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की आशंका को लेकर परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें