नई टिहरी। जल संचय-जल संवर्द्धन अभियान का सीडीओ आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पेयजल को संयोजित करना सबसे बड़ी चुनौती है।
बुधवार को विकास भवन में शुरू हुआ जल संचय और संवर्द्धन अभियान 30 जून तक चलेगा। सीडीओ भटगांई ने लोनिवि के ईई केएस नेगी को जिला मुख्यालय के पूल्ड आवासों की छतों पर स्थिति टंकियों की मरम्मत, उनमें फ्लोट वॉल लगाने के लिए जल संस्थान की ओर से भेजे गए आगणन के अनुसार धनराशि निर्गत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, डीडीओ नंद सिंह भाकुनी, एई राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।