चंबा। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2017-19 में मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश लेने के लिए बुधवार से ऑन लाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। काउंसिलिंग के लिए छात्र-छात्राएं 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि 16 मई को ऑन लाइन काउंसिलिंग के आधार पर छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। 22 मई तक कॉलेजों की ओर से काउंसिलिंग शुल्क विवि में जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।