फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और रोपवे प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कद्दूखाल-सुरकंडा मंदिर अश्व सेवा समिति से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार और सुरकंडा रोपवे प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट निर्माण में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कद्दूखाल में प्रदर्शन किया। साथ ही हफ्तेभर में कार्रवाई नहीं होने पर सुरकंडा रोपवे का निर्माण बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर को रोपवे से जोड़ने के लिए कद्दूखाल से रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक पैदल चलने में असमर्थ भक्त कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक घोड़ों से मंदिर पहुंचते हैं। अश्व सेवा समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि 17 अप्रैल 2015 रोपवे निर्माण कर रही कंपनी ने उन्हें लिखित पत्र देकर आश्वासन दिया था कि घोड़ा खच्चर चलाने वाले सभी 16 लोगों को रोपवे निर्माण में रोजगार दिया जाएगा। मगर अब पांच लोगों को ही रोजगार दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके चलते पिछले कई सालों से अश्व सेवा दे रहे लोगों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा होने लगी है। इससे गुस्साए लोगों ने कद्दूखाल में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में पूर्ण सिंह, अमर सिंह, साब सिंह, सुबोध उनियाल, दीवान सिंह, सूरत सिंह, ओम प्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें