फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में आयोजित शिविर में आई पांच शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। माह के प्रथम बुधवार को जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में पांच शिकायतें दर्ज कराई गई। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनता दरबार में पहुंचे बांडाचक के रतनमणि भट्ट ने जायका प्रोग्राम के तहत चुल्लू खाले नामे तोक में जल संरक्षण कार्य कराने की मांग की। फेडी के प्रधान रणवीर सिंह गांव में गूल बनाने की मांग की। विभिन्न गांवों से आए प्रधानों ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता राहुल भंडारी विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। प्रधानों ने कहा कि मनरेगा सामग्री का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जरूरतमंदों को पेंशन देने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार और बीडीओ जयपाल बर्थवाल ने कहा कि अधिकारी दरबार में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन बिष्ट, बीईओ रमेश तोमर, डा. उषा, प्रभा गौड़, सुर सिंह नेगी, प्रधान दिनेश रावत, कुलवीर रावत, राकेश पंवार रणवीर सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें