फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में हाइड्रो प्रोजेक्ट की अपार संभावनाएं: गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह में निगम के निदेशक कार्मिक विजय गोयल और निदेशक तकनीकी एचएल अरोड़ा को सम्मानित किया गया। कर्मियों ने प्रबंधन तंत्र से संघ की समस्याएं हल करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम भागीरथीपुरम में आयोजित रजत जयंती समारोह में निदेशक बनने के बाद पहली बार टिहरी पहुंचे विजय गोयल और एचएल आरोड़ा का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभी भी जल विद्युत परियोजनाओं की अपार संभावनाएं हैं। परियोजनाएं बनने से विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएसपी परियोजना तय समय 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी। भविष्य में बहुत सी चुनौतियां हैं, जिसके लिए इंजीनियरों और कार्मिकों को प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य करना होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार से टीएचडीसी को राज्य में और परियोजनाएं देने की मांग की। समारोह में लोक गायिक बीना बोरा ने ‘प्यारू मेरू उत्तराखंड देवभूमि’ की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा, कोटेश्वर के जीएम पीके अग्रवाल, एजीएम यूके ठाकुर, जीएम पीएसपी केपी सिंह, महासचिव अशोक कुमार, विजय सिंह रावत, गणेश भट्ट, बीपी पैन्यूली, अजय रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें