थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ढाणा में भद्रराज देवता के मेले में ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ी। भद्रराज देवता के मंदिर में तेवा गांव के लोगों की ओर से नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह ढोल-दमाऊ के साथ गांव से भद्रराज देवता की पालकी को मंदिर में लाया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भद्रराज देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मेले में जौनपुर, जौनसार और रवाईं क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। तांदी और रासौ नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, बलदेव परमार, ग्राम प्रधान देवेंद्र असवाल, पृथ्वी रावत, भरत सिंह असवाल, मुकेश रावत, राम सिंह और सुभाष लेखवार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो