फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के मानक पूरे नहीं कर रहे कई प्राइवेट स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कस्बाई बाजारों में संचालित प्राइवेट स्कूल आरटीई के मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनकी मान्यता पर तलवार लटकी हुई है। वहीं विभाग ने अब सख्ती दिखाते हुए सभी सुविधाएं बहाल करने पर ही स्कूल को मान्यता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हर साल प्राइवेट स्कूलों का मान्यता नवीनीकरण होता है। चंबा के उप शिक्षाधिकारी अनी नाथ ने बताया कि अप्रैल से अभी तक 31 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने पत्रावलियों में जो सुविधाएं होने का दावा किया है, उनमें कई खामियां हैं। उन्होंने बताया कि 31 में से 10 स्कूलों में पानी की सुविधा नहीं है, जबकि कई स्कूलों में शौचालयों की स्थिति काफी खराब है। 14 स्कूलों में चहारदीवारी नहीं लगाई गई है, जिससे बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। 11 स्कूलों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जबकि कई स्कूलों में कमरे बहुत छोटे है। उन्होंने बताया कि मान्यता नवीनीकरण के लिए आ रही फाइलों और स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मान्यता की फाइल डीईओ को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों से आरटीई के मानक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें