फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही पाया जा सकता है अपराधों पर नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बूढ़ाकेदार में विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। कानून विशेषज्ञों ने क्षेत्र के लोगों को अपने अधिकारों और अपराधों से जुड़ी कानूनी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से ही अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार में लोक जीवन विकास भारती संस्था परिसर में आयोजित विधिक सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होती है, लेकिन उसका उपयोग किस प्रकार करना है इस बात की जानकारी कम होती है। खासतौर पर महिला हिंसा, बालश्रम और साइबर क्राइम के अधिकतर मामले बढ़ते जा रहे हैं। इनको रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
जिला जज कुमकुम रानी ने कहा कि महिलाओं के साथ अधिकतर हिंसा के मामले सामने आते हैं, लेकिन सामाजिक तानाबाना और लोकलाज के लिहाज से महिलाएं अपने ऊपर हुए अपराधों को दबा देती हैं। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कानून की मदद लेने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हंस कल्चर सेंटर की ओर से पांच जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, 10 सिलाई मशीन, 100 कंबल, 30 सोलर लाइट दी गई। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव नंदन सिंह राणा, लोक जीवन विकास भारती के संस्थापक विहारी लाल, देवेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, भूपेंद्र नेगी, धीरेंद्र नौटियाल, हिम्मत रौतेला, पराग जैन आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, जिला जज कुमकुम रानी ने बूढ़ाकेदार मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें