फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता बनाने को गरीब परिवार तक पहुंच रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/नरेंद्रनगर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने जाखणीधार ब्लॉक के ढुंग में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, जबकि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा के ओणी गांव में रात बिताई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उसके बाद दोनों मंत्रियों ने सहभोज किया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री ने बृहस्पतिवार रात को ढुंग गांव के पंचायत घर में चौपाल लगाई। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि सरकार गरीब और महिला के हितों के लिए काम कर रही है। इंटर कालेज में शिक्षक नियुक्त करने की मांग पर शिक्षा मंत्री ने सीईओ को जरूरी निर्देश दिए। चौपाल से नदारद रहने पर बाल विकास अधिकारी, खेल और युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए। भारत गैस एजेंसी द्वारा सिलिंडर का अधिक मूल्य वसूलने पर जांच के निर्देश दिए गए।
चौपाल के बाद मंत्री ने गुमानी लाल के घर सहभोज किया। शुक्रवार को वे देहरादून रवाना हो गए। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, संजय नेगी, परमवीर पंवार, अनुसुया नौटियाल, दिनेश लाल आर्य, बचन सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, कृषि मंत्री ने ओणी गांव में बारातघर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए ट्यूबवेल का सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने राजमिस्त्री बाबू लाल के घर सहभोज कर रात बिताई। इस मौके पर राजपाल पुंडीर, रविंद्र, विनोद गंगोटी, प्रेम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें