फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से की प्राइवेट स्कूलों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली। भिलंगना क्षेत्र के लोगों ने ढुंग के दौरे पर जा रहे शिक्षा मंत्री से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस लेेने के साथ ही ड्रेस स्कूल से ही लेने को बाध्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि भिलंगना क्षेत्र में कई प्राइवेट स्कूल प्रबंधन रि-एडमिशन के साथ कई प्रकार के शुल्क ले रहे हैं। इस मनमानी की शिकायत बीईओ से भी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख साब सिंह कुमाईं, परमवीर पंवार, सुधीर चौहान, रणबीर गुनसोला और नवीन गुनसोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें