फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में फतह हासिल करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोजित युवा मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-मंथन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ कार्यकर्ता तैनात रहेेंगे। दलित बस्तियों में सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी पदाधिकारी वहीं रात्रि विश्राम कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। गांवों में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के तहत प्राप्त होने वाली समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रमोद बिष्ट, विनोद रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, रोशन रतूड़ी, अरविंद मखलोगा, संदीप भट्ट, अनिल चमोली, सोनू सजवाण व अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें