फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान खोलने के विरोध में चाका बाजार में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। चाका में अंग्रेजी शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को भी बाजार में धरना दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजकर चाका में दुकान नहीं खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

चाका बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र के लोग तीन दिन से आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन बाजार में प्रदर्शन कर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी स्थानीय लोगों ने धरना देकर गुस्से का इजहार किया। कहा क्षेत्र में जबरन शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका डटकर विरोध किया जाएगा। मांग के समर्थन में उन्होंने सीएम और डीएम को ज्ञापन भेजकर जन भावनाओं के अनुरूप शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की। धरना देने वालों में दिनेश उनियाल, देवानंद, तोताराम, अरविंद बिजल्वाण, गिरीश बंठवाण, रामेश्वरी देवी व देवेश्वरी देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें