फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से नमामि गंगे के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए जुलाई से सभी जिलों में प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने डीएम को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम ने नमामि गंगे के तहत नदी किनारे की बस्तियों में शौचालय, कूड़ा निस्तारण और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति की समीक्षा भी की। योजना को सफल बनाने के लिए डीमए की अध्यक्षता में गंगा कमेटी के सफल संचालन के लिए डीएफओ को समन्वयक के रूप में नामित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण को वन विभाग, पेयजल निगम और जल संस्थान 30 जून तक जल संरक्षण अभियान चलाएं। वीसी में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जिन परिवारों के शौचालय नहीं बने हैं, उनका सर्वे कर 15 मई तक शासन को रिपोर्ट दें। वीसी में डीएम सोनिका, डीएफओ डा. कोको रोसे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें