फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 24 शिकायतें दर्ज, 16 का ही हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के टिपरी में आयोजित तहसील दिवस में 24 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं का निस्तारण डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में छोल गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट ने एनएच-707 पर नंदगांव-छोलगांव के बीच दीवार न लगाने का मुद्दा उठाया। स्वाडी के प्रधान जोत सिंह, टिपरी के प्रधान महाजन पंवार, चंद्र लाल ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था, दिव्यांगजनों और विधवाओं को छह माह से पेंशन नहीं मिल पाई। पटुड़ी के भीम सिंह सजवाण के वन पंचायतों के विधिवत गठन के बाद भी सुविधाएं नहीं मिलने की बात कही। टिपारी तिराहे पर कूड़ादान व स्पीड ब्रेकर लगाने, टिपरी चौराहे से ब्लॉक तक पहुंच मार्ग को ठीक करने कहा कहा। मल्याकोट की प्रधान सरोजनी देवी, पूर्व प्रधान नवाकोट भगवती प्रसाद रतूड़ी ने शौचालय निर्माण की मांग की। पिपोला के प्रधान विनोद चमोली ने गांव की पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की। मठियाली के प्रधान रमेश लाल ने नंदगांव-मठियाली मोटर मार्ग के सर्वे के बावजूद कार्य न होने की समस्या रखी। गेंवाली के प्रधान मदन सिंह ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत न होने पर डीएम से शिकायत की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, एसएसपी विमला गुंज्याल, डीएफओ डा. कोको रोसे, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें