नरेंद्रनगर। ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रही एक यूटीलिटी प्लासड़ा नरेंद्रनगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक घायल हो गया। घायल को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि यूटीलिटी सामान लेकर चंबा की ओर आ रही थी। प्लासड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक के अलावा कोई नहीं था। दुर्घटना में रायवाला निवासी वाहन चालक धर्मेंद्र सिंह घायल हो गया है, जिसे ऋषिकेश एम्स भेज दिया है।