फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लोगों को जल्द मिले पीएम आवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ब्लॉक मुख्यालय फकोट में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि जिले के आवास विहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बीडीओ से क्षेत्र के पात्र लोगों के आवेदन पत्र जमा कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम स्वराज दिवस मनाया गया। फकोट में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वर्ष 2011 की सामाजिक व आर्थिक जनगणना के अनुसार दिया जाएगा। वर्ष 2018-19 में जिले में 470 आवास विहीन परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। पात्र परिवारों को तीन किस्तों में एक लाख 30 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। अभी तक 54 का शिलान्यास और 23 में गृहप्रवेश कराया गया है। सौभाग्य योजना के तहत अब तक 400 से अधिक विद्युत संयोजन निशुल्क दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें