फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। छात्रों की गोविंदा बोलो हरी गोपाल बोलो की प्रस्तुतियां ने माहौल्ल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि वर्तमान दौरा क्वालिटी एजुकेशन का है। हर शिक्षक का उद्देश्य होना चाहिए की छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें भविष्य की राह दिखाएं। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पुरस्कृत भी किया। प्राचार्य आरएम लखेड़ा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय के कई छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीयस्तर पर प्रतिभाग किया है। बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, दो शौचालय निर्माण, दिव्यांगों की सुविधा को रैंप बनाए हैं, जबकि इस वर्ष पानी के दो आरओ, दो लैब बनाने से लेकर विद्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। छात्रों ने मां शारदीय, ढोल बाजे बम-बम, घुंघरू बाजे छम-छम, बम बम बोले मस्ती में डोले, गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो, नरेंद्र सिंह नेगी के जागर, फोक डांस, भोले शंकर के दस अवतार समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विद्यालय के अधीक्षक डीपी उनियाल, राजेश त्रिपाठी, सुखदेव जयाड़ा, अमित सिंह, देवेंद्र सिंह, विशाल, सुनील, मनोज धूलिया, लोकेंद्र, उपेंद्र, अनिल, शिवम, अनीता रावत, निरूपमा सिंह, प्रिया सिंह, प्रियंका, अनुराधा, नीलम, मीनाक्षी, स्मृति, संगीता, प्रीति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें