फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव कराने निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा गर्भवती महिलाओं को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए अब निजी चिकित्सालयों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल बौराड़ी में ही निजी चिकित्सालय के प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रसव कराने पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डीएम सोनिका ने यह व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी में एक साल से प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव ही कराए जाते हैं। ऑपरेशन करने की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को ऋषिकेश या देहरादून रेफर किया जाता है। बृहस्पतिवार को चंबा विकास खंड के गुनोगी गांव निवासी नरेश सिंह की पत्नी को परिजन प्रसव कराने अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रसव के लिए ऑपरेशन करने का हवाला देकर रेफर करने का सुझाव दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर परिजनों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई।
डीएम ने सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी को निजी चिकित्सालय से प्रसूति रोग विशेषज्ञ को बुलाने के निर्देश दिए। चंबा से प्रसूति विशेषज्ञ डा. राजेश ने अस्पताल पहुंचकर आपरेशन कर किरन का प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। बाद में डीएम सोनिका ने अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशु और महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएमएस को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर बराबर नजर रखने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रसव कराने के लिए जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निजी चिकित्सालय से प्रसव कराने को डॉक्टर बुलाएं जाएंगे। प्राइवेट डाक्टर बुलाने पर फीस का भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कराया जाए। इसके बाद डीएम ने बीते 18 अप्रैल को गुलदार के हमले में जख्मी हुए प्रतापनगर खोलगढ पल्ला के सिद्धार्थ (9) का हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें