फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना में आग से धधक रहे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली/कंडीसौड़ (टिहरी)। भिलंगना एवं पौखाल वन रेंज के जंगल आग से धधक रहे हैं। वन कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन आग इतनी विकराल है कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। वहीं बुधवार शाम को कंडीसौड़ के जंगल में आग लगने से 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। रातभर जंगल में आग धधकती रही।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के घुमेटीधार, द्वारी, थापला, घनसाली चवासेरा, बौर से लेकर पौखाल क्षेत्र के जंगलों में आग लगी हुई है। आग के कारण प्राकृतिक वन संपदा, जड़ीबूटी, पशु पक्षी भी दवानल में जल रहे हैं। जंगलों में आग लगने के कारण जंगली जानवर बस्ती, बाजार की ओर आ रहे हैं। साथ ही पहाड़ियों से पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे वाहनों के साथ ही पैदल चल रहे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। वन रेंज अधिकारी एसएस नेगी का कहना है कि वन कर्मी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन स्टाफ व उपकरणों की कमी के कारण दिक्कत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग बुझाने में सहयोग की अपेक्षा की है। उधर, बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक कंडीसौड़ के जंगल में आग भड़की। आंधी-तूफान चलने से रात में आग की लपटें तेज हो गई थी। सूचना पर वन कर्मी शाम छह बजे आग बुझाने पहुंचे, लेकिन आग की लपटे तेज होने से रातभर कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार सुबह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें