फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन भरें बीएड मैनेजमेंट कोटे के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी स्ववित्त पोषित संस्थानों के सत्र 2016-18 बीएड मैनेजमेंट कोटे के प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विवि ने प्रवेशार्थियों की सुविधा को देखते हुए 24 अप्रैल से ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरने शुरू कर दिए हैं। वहीं विवि ने संस्थानों को 10 मई तक अपने छात्रों के परीक्षा फार्म की मूल प्रति जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध निजी स्ववित्त पोषित संस्थानों के सत्र 2016-18 बीएड मैनेजमेंट कोटे की सीटों को लेकर विवाद हो गया था। मामला शासनस्तर तक पहुंचा। अब शासन ने मामले में विवि को नियमानुसार प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं संपादित करवाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में विवि ने भी परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विवि ने ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरना शुरू कर दिया है। ऑन लाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच मई रखी गई है। साथ ही संस्थानों को अपने छात्रों के परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी 10 मई तक विवि में जमा करने को कहा गया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि सत्र 2016-18 मैनेजमेंट कोटे की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें