नई टिहरी। पालिका ने के ब्लॉक और मोलधार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर नगरवासियों से घर का कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई और पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में के ब्लॉक और मोलधार क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया। सीडीओ भटगांई ने लोगों से गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने को कहा। ईओ सजवाण ने कहा कि विभिन्न सड़कों की दीवार, पैराफीट और पार्क में रंग-रोगन का कार्य किया जा चुका है। इस मौके पर मनोज राणा, शिव सिंह सजवाण, आशीष तोपवाल, पूरण सिंह राणा, हरीश राज, सुशील, राजेेंद्र, डब्बू, राजेश आदि मौजूद थे।