नई टिहरी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने मोर्चे की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुधीर बहुगुणा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी है, जबकि विजय पुंडीर को कीर्तिनगर और अतुल जोशी को देवप्रयाग मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही हरीश भट्ट, अनिल चौहान, सचिन रस्तोगी, रविंद्र राणा, सुनील थपलियाल, हिमांशु नौटियाल, अमित चौहान, विवेक नौटियाल, दिनेश नेगी और राजेंद्र थलवाल को जिला उपाध्यक्ष, अजय कंसवाल, भगीरथ राणा, आनंद डंगवाल, प्रेम सिंह राणा, मानवेंद्र नेगी, नरेंद्र नेगी को जिला मंत्री, दीपक अंथवाल को विधि प्रकोष्ठ, हर्षपाल मिश्रा खेल प्रकोष्ठ का संयोजक, अनूप बिष्ट को सह संयोजक, रोशन सजवाण, गणेश जयाडा को मीडिया प्रभारी, उम्मेद सिंह, विनोद रावत, अनूप डबराल, नरेश कुमाईं, सौरभ गुप्ता को सह प्रभारी, योगेश उनियाल, अनूप पैन्यूली, मनीष सहगल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। प्रवीन सिंह, भगत लाल, गणेश प्रसाद, सीताराम लसियाल, सोहन चौहान, अनुज उनियाल, नवीन रमोला, गुंजन नेगी को सदस्य मनोनीत किया गया। ब्यूरो