फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए-नए प्रयोग करने से मिलता है सीखने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम का तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक सिजिक महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मंगलवार को लोक गायक किशन महिपाल की टीम महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन

टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक एसएस पंवार ने तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव सिजिक का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों से शोध कार्यों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि नए-नए प्रयोग करने से ही सीखने का अवसर मिलता है। महोत्सव में बीटेक के छात्र-छात्राओं ने रोबो रेस, कॉसमॉस, मेक पजल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन कर अतिथियों को उनकी जानकारी दी। कालेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने छात्र-छात्राओं के मॉडलों की सराहना की। महोत्सव में बीएचईएल टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट मोटर्स कंपनियों ने सहयोग किया। संचालन महोत्सव के संयोजक महेश अगवारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें