फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पदन बढ़ाने को काश्तकारं को दिए टप्

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़। पंचायत भवन में मिशन अंत्योदय के तहत आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी ने बताया कि कृषि उपज बढ़ाने के लिए नि:शुल्क मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। पारंपरिक अनाजों की बिक्री के लिए सरकार बाजार उपलब्ध कराएगी। डा. उमेश बर्मा ने बताया कि दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार बीपीएल परिवारों को गाय और भैंस क्रय करने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है। खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद डबराल ने मछली पालन, रेशम पालन, मौनपालन की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अतर सिंह रावत, उपदेश पांडेय, गिरीश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें