चंबा। बाजार कपड़े खरीदने गई एक युवती छह दिन बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। युवती के पिता हीरामणी नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी 9 अप्रैल को सुबह घर से चंबा बाजार कपड़े खरीदने गई थी, लेकिन जब वह रात तक घर नहीं लौटी तो नाते-रिश्तेदारों और बेटी की सहेलियों के के यहां ढूंढ खोज की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस से बेटी को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। सभी थानों में उसकी फोटो भेज दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।