फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नचिकेता में देव डोलियों के दर्शन कर मन्नतें मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव/नैनबाग। नचिकेता ताल में आयोजित दो दिवसीय मेले की पहली संध्या पर देव डोलियों को लेकर ताल पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना की गई। रातभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद ब्रह्ममुहुर्त पर देव डोलियों को ताल में दूध की धार के साथ स्नान कराया गया। जौनपुर में नवनिर्मित भद्रराज मंदिर में पूर्जा-अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन

नचिकेता ताल में शनिवार सुबह देव डोलियों को स्नान कराया गया। दोपहर को धनारी से भी देव डोली ताल में स्नान को पहुंची। मुख्य अतिथि उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि पौराणिक संस्कृति को सहेजकर रखने में सरकार को मदद करनी चाहिए। मेला संपन्न कराने में जयपाल सिंह चौहान, धीरपाल पंवार, बचन लाल, ऐला देवी, उजला देवी, जबर सिंह पंवार, जगमोहन पंवार, बचन सिंह साैंदाल, कोमल पंवार, अंकित पंवार, चतर सिंह पंवार, रमेश सौंदाल, विजेंद्र नौटियाल और गोविंद पंवार ने सराहनीय भूमिका निभाई।
उधर जौनपुर ब्लॉक के दुधली में नवनिर्मित भद्रराज मंदिर में शनिवार को पूर्जा-अर्चना के साथ मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य अतिथि मसूरी विधायक गणेश जोशी और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि प्राचीन भगवान भद्रराज महाराज की क्षेत्र के लोगों में बड़ी आस्था है। रेशमा शाह एंड पार्टी भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल, जसवीर कौर, बलवीर चौहान, जगत पंवार, बलवंत तोमर, अनिल पंवार, डीएस पुंडीर, युवराज पुंडीर, इतेंद्र तोमर, महावीर, पुरोहित मोहनलाल तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें