फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा से पहले सड़क सुधारने के दावे खोखले सावित हो रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चारधाम यात्रा शुरू में होने में कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन यात्रा से पहले सड़कों की दशा सुधारने के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लंबे समय से नई टिहरी-टिपरी-गडोलिया मोटर मार्ग की दशा अधिकांश स्थानों पर खस्ताहाल बनी हुई है। एक साल से चल रहे सड़क के निर्माण के नाम पर नारदानों, पुश्तों का काम भी पूरा नहीं हुआ है। नालों, पुश्तों के लिए खोदी गई सड़क बारिश में दलदल बन रही है।
विज्ञापन

नई टिहरी-गडोलिया-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग जाखणीधार, भिलंगना, प्रतापनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लाक से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री से बदरीनाथ, केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का मुख्य मार्ग है। एनएच श्रीनगर को 25 करोड़ की लागत से 45 किमी मार्ग की दशा सुधारने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन एक साल से चौड़ीकरण और डामरीकरण के नाम पर सड़क के दोनों ओर रेत, पत्थर और मलबा गिरा रखा है। वाहनों की सुरक्षा को कई स्थानों पर पुख्ता इंतजाम नहीं है। सड़क मरम्मत कार्य से लेकर हॉटमिक्स अक्तूबर 2017 तक पूरा किया जाना था। इसके बाद एनएच ने चारधाम यात्रा से पहले निर्माण कार्य को पूरा करने का दावा किया था। चाह गडोलिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तम नेगी, सोहन सिंह राणा का कहना है कि विभाग की लापरवाही की चलते सड़क निर्माण तेजी से नहीं किया जा रहा है। कहा कि सड़क किनारे बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री और सड़क खोदने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। ईई जितेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मार्ग के 28 किमी का टुकड़ों में हाटमिक्स होना है। इस माह के अंत तक सभी कार्य पूरे करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें