फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदी गांव से देव डोलियों के साथ निकले श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव(टिहरी)। नचिकेता लाल का दो दिवसीय धार्मिक और पर्यटन मेलासौंदी गांव में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार सुबह देवी-देवताओं के निशान के साथ नचिकेताताल के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

नचिकेता ताल में लगने वाले दो दिवसीय मेले का शुभारंभ प्रतापनगर ब्लॉक के सौंदी गांव में शुरू किया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सौंदी की मुख्य डोलियां हुणियां नाग, नागराजा, मां दुर्गा, मां नागिणी और भैरवनाथ के निशानों को लेकर ढोल-दमाऊ के साथ ताल के लिए प्रस्थान किया, जहां रात को पूजा-अर्चना के साथ ही झुमैलो, पांडव नृत्य और छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। सौंदी के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि चार किमी की पैदल यात्रा के दौरान शुक्रवार देर शमा यात्रा का पहला पड़ाव नेल्ता ताल पहुंचकर विश्राम किया। उसके बाद नचिकेता ताल के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में प्रधान बचन लाल, ऐला देवी राणा, अंकित पंवार, अजय पंवार आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें