फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली में नौ और चमियाला में छह हुए दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली/चंबा। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत चमियाला और घनसाली में आयोजित कांग्रेस की बैठक में दोनों नगर पंचायत क्षेत्र के 15 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। कांग्रेस के निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और ओपी चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय पर ही प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। उधर चंबा में तीन पुरुष और दो महिलाओं ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

घनसाली नगर पंचायत से नौ और चमियाला से छह लोगों ने दावेदारी पेश की है। एक बार फिर स्थानीय स्तर पर बैठक कर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी प्रमुख विजय गुनसोला, बलवीर सिह नेगी, डा. नरेंद्र डंगवाल, शंकरपाल सजवाण, शूरवीर लाल, रतन सिंह, विकास सेमवाल, अरुण रतूड़ी,सुंदर लाल उनियाल, भरत सिंह, ओम प्रकाश, पुुरुषोत्तम भंडारी, भजन सिंह, विक्रम सिंह, सोहन लाल, जसवीर सिंह, यशवंत गुसाईं, उम्मेद सिंह, हुकम सिंह, लक्ष्मण, गैंणा सिंह, राजेंद्र रावत, धर्म सिंह आदि मौजूद थे। उधर बुधवार शाम को चंबा में हुई बैठक में पालिका अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम पंवार, राजेश्वर प्रसाद बडोनी, साब सिंह सजवाण और महिलाओं में सुमना रमोला और शिवी भंडारी ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें