फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युर्वेद से संभव है हर रोग का सही उपचार करना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मानव स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर बृहस्पतिवार को आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद पर शोधात्मक कार्यों को जरूरी बताया। डा. दिनेश जोशी ने कहा कि आयुर्वेद में हर रोग का इलाज संभव है। आयुर्वेदिक चिकित्सा के जरिए रोगों का जड़ से निदान किया जा सकता है। डा. प्रीति ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आत्मिक कल्याण को लक्ष्य बनाकर आयुर्वेद की पद्धति से उपचार किया जाता है। इसके अनुसार रोगी के खान-पान, जीवनचर्या, औषधीय उपयोग, पंचकर्म के द्वारा इलाज किया जाता है। इस मौके पर मनोज दीवान, गौरव नेगी, मनीष बिष्ट, शैलेंद्र उनियाल, सुनीता नेगी आदि उपस्थति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें