नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर शासन को भेजा जाएगा।
प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल अतीक ने कहा कि तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष कर्म सिंह तोपवाल ने व्यापार मित्र फोरम का गठन करने की मांग की। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को जीवन बीमा सुविधा देने पर सरकार का आभार जताया गया। बैठक में मायाराम थपलियाल, महावीर सजवाण, संसार सिंह राणा, विजेंद्र पुंडीर, प्रकाश रावत, विजयपाल रावत, दीपक राणा, दर्मियान सिंह सजवाण, राजेश डियूंडी, आनंद, अमित बागड़ी, अब्दुल सफीक, कुलदीप चौहान, विजयपाल राणा, शिवराज सजवाण, गंगा चमोली, संजय बहुगुणा, आनंद तोपवाल, शीशराम थपलियाल, सुंदर सिंह, सूरत सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो