फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज खानापूर्ति साबित हुआ ब्लॉक दिवस, एक भी शिकायत दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। प्रचार-प्रसार के अभाव में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस महज खानापूर्ति साबित हुआ। ब्लॉक दिवस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। अधिकारी दो घंटे तक फरियादियों की राह ताकते रहे, लेकिन जब फरियादी नहीं पहुंचे तो अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम फिंचा राम चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया, लेकिन एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। शिक्षा, सिंचाई, समाज कल्याण, जल संस्थान, बाल विकास और पशु पालन विभाग के अधिकारी लाव लस्कर के साथ ब्लॉक दिवस में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जनप्रतिनिधि जेेपी जोशी, हीरामणी सेमवाल, एमएस पंवार, मीना देवी, अब्बल सिंह, भगवान सिंह का कहना है कि उन्हें ब्लॉक दिवस की जानकारी किसी ने नहीं दी, जिससे वे नहीं आ पाए। एसडीएम फिंचा राम और बीडीओ बीपी रिंगोडी का कहना है कि सुबह से बारिश होने से जनप्रतिनिधि शिकायत दर्ज करने नहीं पहुंचे। विगत माह से ब्लॉक दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें