लंबगांव। उत्तरकाशी जिले के धौंतरी में स्थित नचिकेता ताल के दो दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू की गई है। 13-14 अप्रैल को होने वाले मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के लिए प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम सौंदी की मुख्य डोलियां 13 अप्रैल को प्रस्थान करेंगी। शाम को नचिकेता ताल मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। रात को कीर्तन-भजन, झुमैलो, जागर, पांडव नृत्य का आयोजन किया गया है। 14 अप्रैल को सुबह देवताओं के निशानों को स्नान कराया जाएगा। सौंदी के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान ने मेला शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की है।