नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से दो साल से लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। वहीं गर्भवती महिलाओं को मंहगे दामों पर ऋषिकेश और देहरादून के प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। लचर स्वास्थ्य सेवाओं से तंग आकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संयुक्त चिकित्सालय में हड्डी रोग, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजी, ईएनटी, मेडिकल आफिर्सस का पद रिक्त चल रहा है। सर्जन भी महीने में कभी-कभी ही बैठते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, रविंद्र सकलानी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, विनोद गगोटी, राजवीर सिंह पुंडीर ने सीएम, क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को एसडीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के निराकरण की मांग की है। इस बाबत सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी का कहना है कि डॉक्टरों के रिक्त पदों पर तैनाती करने के लिए शासन को हर माह रिमाइंडर पत्र भेजा जाता है।