फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार-अंयारकाखाल-धोंतरी-उतरकाशी मार्ग को आल वेदर परियोजना में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना क्षेत्र के लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से बूढ़ाकेदार-अंयारकाखाल-धोंतरी-उत्तरकाशी मोटर मार्ग को आल वेदर परियोजना में शामिल करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार धाम यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ को जोड़ने वाला यह सबसे नजदीक मोटर मार्ग है, जिससे तीर्थयात्री कम समय में चारधाम यात्रा पूरी कर सकते हैं। साथ ही बूढ़ाकेदार के भी दर्शन कर सकेंगे। मेढ की प्रधान सत्ता देवी, मरवाडी प्रधान लीला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी रौतेला, शिव लाल, मालचंद बिष्ट, भागीरथ राणा, कैलाशी देवी का कहना है कि बूढ़ाकेदार आंयरखाल-धोंतरी-उत्तरकाशी मोटर मार्ग बन कर तैयार हो गया है। टिहरी-उत्तरकाशी जनपदों के बीच की दूरी बहुत कम हो गई है, लेकिन मोटर मार्ग संकरा होने के कारण कम ही लोग इससे आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें