फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर पांच अप्रैल को लंबगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर पहली बार लंबगांव में पांच अप्रैल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। निरंकारी मिशन की ओर से उसी दिन सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें मिशन के जोनल इंजार्ज हरभजन सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज लंबगांव के मैदान में पांच अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक देवी सिंह पंवार ने बताया कि सत्संग और शिविर के सफल आयोजन की तैयारियां इन दिनों जोरशोर से चल रही हैं। लंबगांव में संत निरंकारी चैरिरटेबल फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होने जा रहे रक्दान शिविर को लेकर संत निरंकारी मिशन, छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी संगठनों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। जो रक्तदाता अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे पांच अप्रैल को लंबगांव इंटर कॉलेज में आकर भी रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाताओं को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 18 आयु वर्ग से अधिक और 55 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति शिविर में आकर रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें