फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाक में कला, काव्यपाठ में विज्ञान संकाय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्रसंघ समारोह में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान आयोजित पारंपरिक पोषाक, भजन प्रतियोगिता में कला और काव्यपाठ में विज्ञान संकाय ने बाजी मारी। साल भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी कालेज के छात्रसंघ वार्षिक समारोह का पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी है। छात्र-छात्राएं शिक्षण संस्थाओं को राजनीति का अड्डा न बनने दें। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि सत्यमेव जयते कालेज में बेहतर माहौल बनाकर कार्य कर रहा है। प्रभारी प्राचार्य डा. पीके सिंह ने भी विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव रावत ने कई समस्याओं के निराकरण की भी मांग की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भजन में कला संकाय प्रथम, वाणिज्य द्वितीय और विज्ञान तृतीय स्थान पर रहा। काव्यपाठ में विज्ञान पहले, कला दूसरे, वाणिज्य संकाय तीसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक पोषाक में कला प्रथम, विज्ञान द्वितीय और वाणिज्य तृतीय रहा। डा. रविंद्र स्नेही, डा. मनोहर, महीपाल सिंह नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं, डा. डीपीएस भंडारी, डा. पूरण पैन्यूली, डा. दीपेंद्र तोपवाल, डा. सुशील कगडियाल, डा. मणीकांत शाह, डा. संजीव नेगी, डा. आशा डोभाल, डा. मुक्ता डंगवाल, डा. निरंजना शर्मा, डा. शालिनी रावत, डा. इंदू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें