फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल ने गिनाई अपनी एक साल की उपब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। विधायक शक्ति लाल शाह ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को सफल बताया है। कहा कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र की आपदा से क्षतिग्रस्त 63 सिंचाई नहरों की मरम्मत के लिए 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दिलाई। सरांश गांव और फलेंडा में हैलीपैड निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में 32 बेड अस्पताल निर्माण के लिए एक करोड़ के सापेक्ष 32 लाख की स्वीकृति दिलाई।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में विधायक शाह ने अपने एक साल की उपब्धियां गिनाईं। बताया क्षेत्र की लंबित एक दर्जन विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दिलाई। राणीगढ़-लैणी-बुढवां, बिनकखाल-जाखाणा, मूलगढ़-थार्ती-मतकुंडी, जखन्याली-ढाबसौड़,कांडीखाल-पाली घेरा, सेंदुल-पटुडगांव, घुत्तु-देवलिंग-भाटगांव, चांजी गाड़ तथा कोट विशन में पैदल पुल का निर्माण और मरम्मत के लिए 1689.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई। उन्होंने बताया कि टीएचडीसी के सीएसआर मद से 33 उच्च प्राथमिक स्कूलों के मरम्मत तथा निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करवाया। घुत्तु के पंजा और हुलानाखाल अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में दो एंबुलेंस, नगर पंचायत घनसाली तथा चमियाला के लिए दो कूड़ा वाहन, घनसाली नगर पंचायात के लिए 11 लाख की एलईडी लाइटें दिलाई हैं।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 150 गांवों को कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कलस्टर से जोड़ा गया है। सीमांत गांव मेढ, मरवाडी, पिनस्वाड, डारसिल, हाडियाणा मल्ला में 46 लाख की कुटकी जड़ी-बूटी की पौध के लिए धन स्वीकृत किया गया है। गंगी गांव को सोलर लाइट से जोड़ा गया है। बालगंगा पृथक विकास खंड स्थापना के लिए विधान सभा में प्रस्ताव पास करवा कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रमोद बिष्ट, आनंद सिंह, धूम सिंह जखेडी, नत्थी सिंह रावत, धनपाल राणा, रुकम लाल राही व भागीरथ राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें