फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैैठे प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में स्थानीय लोगों ने यहां नगर क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने लोकायुक्त की नियुक्ति व जन लोकपाल बिल लागू करने की मांग की। कार्यक्रम संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि कोई भी सरकार लोकपाल जैसा भ्रष्टाचार को रोकने वाले कानून नहीं चाहती है। इस मौके पर शक्ति जोशी, इंद्र सिंह नेगी, योगेश रमोला, दीप हटवाल, आकाश, रमेश, सौरव, अरबिंद, संतोष, आशीष, कुलवीर चंद रमोला राजवीर नेगी आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर नई टिहरी सुमन पार्क में भी अन्ना हजारे के समर्थन में स्थानीय लोगों ने धरना दिया। धरने पर दलेप सिंह सजवाण, साहब सिंह सजवाण, आशीष सिंह, रिदिमा चौहान, अंजली पुंडीर, अनिरुद्ध रौतेला व राधिका चौहान बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें