फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमसारी टिनशेड बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देने मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों का सीवरेज टैक्स और पानी बिल माफ करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बौराड़ी में प्रदर्शन किया। नगर क्षेत्र की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। केमसारी टिनशेड बस्ती में निवासरत लोगों को मालिकाना हक देने और अधूरे पड़े बौराड़ी स्टेडिमय का विस्तारीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
बौराड़ी स्टेडिमय में स्थानीय लोग राज्य आंदोलनकारी आकाश कृषाली के नेतृत्व में एकत्रित हुए। उन्होंने बांध प्रभावितों से सीवरेज और जल मूल्य वसूलने पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि बिना मीटर रीडिंग के मनमाने बिल भेजकर वसूली की जा रही है। पुरानी टिहरी झील में डूबने पर कुछ परिवारों को केमसारी टिनशेड में आवास आवंटन किया गया है, लेकिन केमसारी टिनशेड बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देने के लिए शासन स्तर पर कोई भी पहल नहीं हो पाई। कहा कि नरेंद्रनगर में स्थित जिला स्तरीय कार्यालयों को पूर्व में नई टिहरी शिफ्ट करने के आदेश हुए थे। उस पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया। टीएचडीसी और कोटेश्वर बांध में तृतीय और चतुर्थ पदों पर स्थानीय लोगों को नियुक्ति देने, मेडिकल कॉलेज खोलने, स्टेडिमय का विस्तारीकरण करने व खांडखाला रोपवे का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खुशीलाल, पूर्व दर्जाधारी कमल शर्मा, सीमा कृषाली, स्वीटी, रीता भंडारी, निहाल बेग, इमरान खान, सलीम खान, अनिता देवी, पूनम घिल्डियाल, सुभाष रावत, अनुपम भट्ट व अंकित रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें