फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते हुए घटते लिंगानुपात पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को ग्राम स्तर की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। चंबा, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर और जौनपुर ब्लॉक में बच्चों के लिंगानुपात में काफी अंतर होने पर आशा और एएनएम से सही रिपोर्टिंग करने और चिकित्सा प्रभारियों को समीक्षा करने के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम ने कहा कि बालिकाओं की घटती संख्या पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। गैर पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन पर कड़ी नजर रखें। बताया गया कि जिले में प्रति हजार बालकों के सापेक्ष 941 बालिकाएं हैं। जिले में पांच अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई गई हैं। बैठक में सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी मनोज वर्मा, डा. रीना थपलियाल व डा. यतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें