फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल जीवन के लिए करियर प्लानिंग है आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता स्वामी राम हिमालयन विवि के करियर काउंसिलर अभिषेक खाली ने कहा कि खुशहाल जीवन के लिए धन और करियर प्लानिंग जरूरी है। अच्छी करियर प्लानिंग से ही धन प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कौशल विकास, ज्ञान संवर्धन और समय प्रबंधन को लेकर टिप्स दिए। करियर काउंसिलर अभिषेक खाली ने कहा कि ज्ञानार्जन से हम दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं, जबकि कौशल विकास से हम दुनिया के किसी भी भू-भाग में धर्नाजन कर सकते हैं। जीवन की खुशहाली के लिए ज्ञान और कौशल विकास में संतुलन को आवश्यक बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जीएस रजवार, गुरमीत कौर बिष्ट, स्वाति उनियाल, डा. संजय महर व डा. शैलजा रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें